- विशेष प्रतिनिधि
सहयोग
भारती ने रविवार, को ‘सेंट रोजियर पब्लिक स्कूल’,
शालीमार बाग,
नई दिल्ली में
महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच हेतु शिविर का आयोजन किया। इस
नि:शुल्क शिविर में स्वास्थ्य की जांच डा. एच एस मीणा के नेतृत्व में दिल्ली नगर
निगम के अनुभवी डाक्टरों द्वारा की गयी।
स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सुप्रसिद्ध
समाजसेवी महेंद्र कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की
सहायता के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के ‘स्वास्थय
जागरूकता शिविरों’ का आयोजन करते रहना
चाहिए।
संस्था की ओर से जांच के लिए आये
चिकित्सा दल के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हरी राम सैनी (प्रधान,
सैनी समाज, शालीमार गांव), अजय जैन (प्रधान, तेरा पंथ समाज), व अरुण जैन (कोषाध्यक्ष,
तेरा पंथ समाज) भी उपस्थित थे।
सहयोग भारती के अध्यक्ष राजकुमार
जैन के अनुसार गत वर्ष लगाये गए शिविर में आए लोगों की भारी संख्या को देखते हुए
इस बार पंजीकरण 8.30 बजे से आरम्भ किया गया। जांच के लिए आवश्यक रक्त परीक्षण भी किये गए. जिन
रोगियों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि करवाने के लिए कहा गया है उनके लिए अगले दिन नि:शुल्क
एक्सरे व अल्ट्रासाउंड करवाने की व्यवस्था की गयी है। चिकित्सा हेतु रोगियों को
शिविर में नि:शुल्क दवाएं भी दी गयीं। लगभग साढे तीन सौ लोगों ने इस शिविर का लाभ
उठाया।
महामंत्री हरीश चन्द्र सन्सी ने बताया
दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डा. मधु गुप्ता, डा. एमएमएस ब्रिजवाल
(अतिरिक्त निदेशक, हॉस्पिटल), अतिरिक्त निदेशक डा. ब्रिजेश्वर का जो सहयोग मिला
उसके लिए सहयोग भारती उनकी आभारी है। उन्होंने बताया कि डा. एच एस मीणा (एमडी) के
नेतृत्व में आई दिल्ली नगर निगम के अनुभवी डाक्टरों की टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ
डा. रचना गुप्ता (एमडी), स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. विनीता यादव (एमडी), दंत विशेषज्ञ
डा. मीनू शौक़ीन, लैब टेक. नीलम सच्चर के साथ आये सहयोगी स्टाफ ने सराहनीय कार्य
किया।
शालीमार बाग में विभिन्न स्थलों से शिविर स्थल तक आने व वापस पहुंचाने
के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई थी।
कार्यक्रम का संचालन मनीष गोयल
ने किया ओर संयोजन डा. ईश्वर दयाल सैनी ने किया। कार्यक्रम में सहयोग भारती के प्रेरक
लक्ष्मण देव के अतिरिक्त उपस्थित अन्य पदाधिकारियों में ओम प्रकाश सक्सेना, प्रभुदयाल
पाल, मंजुला कानोडिया, राजीव गुप्ता, हरीश खन्ना, संजय जैन, सुनील जैन, पूनम जैन,
नीरज जैन, वसुधा जैन के नाम उल्लेखनीय हैं।









*****
