- विशेष प्रतिनिधि
दिल्ली विश्वविद्यालय के पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज (सांध्य) द्वारा 21 मार्च 2012 को एक दिवसीय
अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
गोष्ठी का विषय : ‘पत्रकारिता
का बदलता स्वरूप और न्यू मीडिया’
पहला सत्र : ‘परंपरागत
मीडिया बनाम न्यू मीडिया’
दूसरा सत्र : ‘वैश्विक
परिस्थितियां ओर न्यू मीडिया’
इस संगोष्ठी के लिए आलेख
आमंत्रित हैं। 'सोशल मीडिया, वैकल्पिक मीडिया, ब्लॉग और न्यू मीडिया से संबंधित अन्य विषयों पर अपने आलेख 10 मार्च, 2012 तक भेजे जा सकते हैं। आलेखों का प्रकाशन पुस्तक रूप में
किया जायेगा। अध्यापकों के अतिरिक्त शोधार्थी, पत्रकार और ब्लॉगर भी इस
संगोष्ठी के लिए अपने आलेख प्रेषित कर सकते हैं। कुछ चयनित आलेखों के सार को
संगोष्ठी के दौरान पढ़ने का अवसर भी दिया जायेगा
जिसके उपरांत विशेषज्ञ विद्वान अपने विचार रखेंगे। स्वीकृत आलेखों पर लेखकों को
आलेख प्रस्तुतिकरण का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।
संगोष्ठी में डॉ. अमरनाथ अमर
(दूरदर्शन), डॉ. वर्तिका नंदा (मीडिया लेखिका), दिलीप मंडल (न्यू मीडिया विशेषज्ञ), बालेंदु शर्मा दधीच
(न्यू मीडिया विशेषज्ञ), अनीता कपूर (चर्चित ब्लॉगर), प्रो. अशोक मिश्र (मीडिया
विशेषज्ञ), रोहित कुमार (न्यू मीडिया विशेषज्ञ, न्यूज़ीलैंड) अपना वक्तव्य देंगे।
हिंदी विभाग के अध्यक्ष, डॉ हरीश अरोड़ा ने बताया
कि इस संगोष्ठी की सूचना प्रकाशन
के साथ ही कैलिफोर्निया, न्यूजीलैंड और मारिशस से कुछ प्रतिभागियों
का आगमन सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में भाग लेने वाले
प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जायेगा। प्रतिभागियों
को अपने रहने और रात्रि भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी तथा उन्हें किसी भी
प्रकार का मार्गव्यय प्रदान नहीं किया जायेगा।
इच्छुक प्रतिभागी 10 मार्च, 2012 तक अपने आलेख
निम्नांकित ईमेल पर भेज सकते हैं।
1.
drharisharora@gmail.com
2.
davseminar@gmail.com
अधिक जानकारी के लिए डा. हरीश अरोरा से संपर्क किया जा सकता है.
डॉ हरीश अरोड़ा
अध्यक्ष, हिंदी विभाग
पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज (सांध्य)
दिल्ली विश्वविद्यालय
नेहरू नगर, नयी दिल्ली-110065
+919811687144
drharisharora@gmail.com

*****
