- विशेष प्रतिनिधि
निर्माता शिव संपत राजपूत व इरफ़ान अली की ‘जय कामतानाथ
प्रोडक्शन एंड मीडियाक्राफ्ट्स’ के बैनर के नीचे बनाने वाली, लेखक निर्देशक एल के
कांतेश की फिल्म ‘गंगा की लाज’ का मुहूर्त पिछले दिनों मुंबई के मड गांव के एक बंगले
में हुआ।
साधना सिंह,
विक्रांत
आनंद, सुरभि शुक्ल, अवधेश मिश्र, सोमेश अग्रवाल, पद्म सिंह, इरफ़ान अली अभिनीत इस फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर
इरफ़ान अली हैं और संगीतकार विक्रांत माथुर
हैं।
‘गंगा की लाज’ की कहानी एक बार डांसर के जीवन पर आधारित
है।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा बार बंद करने का फरमान जारी होने के बाद बार डांसर गंगा अपने पिता के साथ गाँव
आती है। अपनी जिंदगी में वह पहली बार मुंबई से गाँव आती है। गाँव आने के बाद उसके
जीवन में क्या-क्या मोड़ आते हैं उसका रोचक ताना-बाना है ‘गंगा की लाज’


*****