- विशेष प्रतिनिधि
ऑस्टियोपोरोसिस के
बारे में जागरुकता लाने के लिए शालीमार बाग की सामाजिक संस्था ‘वी दी सिटीजन्स’ ने जन जागरण का एक कार्यक्रम किया। एएम ब्लॉक के शिव मंदिर में जयपुर
गोल्डन अस्पताल के विशेषज्ञ डा. खुराना ने कारण और निवारण बताते हुए ऑस्टियोपोरोसिस के
बारे में लोगों को गहन जानकारी दी।
इससे पूर्व संस्था ने इस
कार्यक्रम के लिए बीएम-बीक्यू पार्क व एएम ब्लॉक में ‘बोन डेन्सिटी टैस्ट’ के लिए शिविर लगाए। दोनों ही शिविरों में 50 वर्ष से अधिक आयु के महिला व पुरुषों की हड्डियों की निःशुल्क जांच
की गई। एच आर वधवा के संयोजन में आयोजित इन शिविरों में ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दी गई
इस सुविधा का लाभ अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने उठाया।
हड्डियों की जांच डा. अशोक
खुराना के नेतृत्व में आए दल ने की। जांच के बाद जरुरतमंद रोगियों को निःशुल्क दवायों
का वितरण भी किया गया।
‘विवेकानंद ग्रामीण सेवा केंद्र’ व ‘सहयोग’ (आर.डब्ल्यू.ए. एएम ब्लॉक, शालीमार बाग) ने उल्लेखनीय सहयोग
दिया। कार्यक्रम का संयोजन उपाध्यक्ष एच आर वधवा ने किया। कार्यक्रम की सफलता
में संस्था के अध्यक्ष ए बी घोष, कोषाध्यक्ष बी एन
चांदना, वरिष्ठ सदस्य ओ. पी सिब्बल
ने सराहनीय कार्य किया।

*****