- विशेष प्रतिनिधि
दिल्ली निवासी आदित्य
गैरोला के पास पिछले 6 वर्षों से अधिक समय से एमटीएनएल ट्रम्प (दिल्ली सर्कल) का
एक कनेक्शन 9868553500 है। पिछले कुछ समय से एमटीएनएल की गलत, अव्यवसायिक और अनुचित व्यापार पद्धति से आदित्य परेशान
है। विगत माह में उसको संदेश प्रेषक 5500010 से सन्देश मिला "बधाई हो! आपने
सफलतापूर्वक एमटीएनएल संगीत स्टेशन के लिए सदस्यता ली है। इसके लिए आपके खाते से 10
रुपए काटे गए हैं. सेवा का आनंद लें"
आदित्य ने सोचा “सदस्यता ली है? कौन सी सदस्यता? कौन
सी सेवा? और कैसा आनंद लें? उसने तो कोई सदस्यता नहीं ली।
इस प्रकार अगस्त माह में उसके
खाते से तीन बार में 60 रुपए काट लिए गए (10 अगस्त - रु. 20/-, 16 अगस्त - रु.
30/- 30 अगस्त - रु. 10/-)
इस संबंध में आदित्य ने 10 अगस्त को एमटीएनएल
में कॉल किया और शिकायत संख्या 292432 के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज करवाई। एक माह
तक अपनी शिकायत पर कोई कार्रवाई ना होती देख उसने 10 सितम्बर को फिर एमटीएनएल में कॉल
किया जिसे डेस्क क्रम संख्या 252 (नाम नहीं बताया)
ने सुना। वहां से उत्तर मिला कि पिछली शिकायत सर्वर से मिट गयी है। नयी शिकायत दर्ज
की गयी और इसके लिए शिकायत क्रमांक 309793 दिया गया।
आदित्य का कहना है कि यह क्या है? आप किसी को भी जबरदस्ती अपनी कोई सेवा थोप नहीं सकते। इस प्रकार अनचाहे रूप से तो बिलकुल भी नहीं थोप सकते। उसका कहना है कि ना
केवल मेरे खाते से कटी गयी राशि ही वापस की जाए बल्कि हमें यह भी बताया जाए कि कितने
ग्राहकों को इस सेवा के माध्यम से हर महीने इस प्रकार चार्ज किया जाता है? हमारी तरह एमटीएनएल के लाखों ग्राहकों के खाते से कब तक इस प्रकार रुपए काटे जाते रहेंगे? ‘वीएएस सेवा’ के नाम से की जा रही इस कटौती द्वारा
एमटीएनएल अव्यवसायिक और अनुचित व्यापार पद्धतियों द्वारा अपने घाटे को लाभ में दिखाने
की कोशिश कर रहा है।
इस प्रकार पिछले 6 महीनों
में परेशान हो रहे एमटीएनएल के लाखों ग्राहक रहे होंगे तो उनके खाते से की गयी 60/
रुपए मासिक की अवैध कटौती से एमटीएनएल के खाते में करोड़ों रुपए अवैध रूप में प्राप्त
हो गए होंगे।
इसलिए एमटीएनएल अपने इस गैर व्यावसायिक आचरण पर तुरंत रोक
लगाए तथा अवैध रूप से की गयी प्रभार कटौती को तुरंत वापिस करे और दोषी अधिकारियों
के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करे।